Ind Vs NZ match delay due to rain: ICC WC 2019
भारत बनाम न्यूजीलैंड: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्डकप का दिलचस्प मुकाबला खेला जाना है, किंतु बारिश के कारण अभी तक मैच शुरू नही हो पाया है। उम्मीद है जल्द ही बारिश रुकने के बाद मैच शुरु हो सकेगा। गौरतलब है की अभी तक दोनों देशों के बीच वर्ल्डकप में 7 मुकाबले खेले जा चुके है जिसमे भारत ने 3 तो न्यूजीलैंड ने 4 मैचों में सफलता हासिल की है। आंकडो से पता चलता है कि अभी तक न्यूजीलैंड का पड़ला भारी रहा है। किंतु यह भी देखने वाली बात है कि वर्ल्डकप के इन आंकड़ों को गुजरे हुए 16 वर्ष बीत चुके है। इन सोलह वर्षों के बाद एक बार फिर दोनों टीमें नई ऊर्जा और नए नेतृत्व के तले अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है। एक ओर अग्ग्रेसिव कैप्टन कोहली के हाँथों में टीम इंडिया की कमान है तो कीवी टीम भी आइसमेन कैप्टन विलियम्सन के साथ कड़ी टक्कर देने को बेताब हैं। दोनों ही टीमें इस वर्ल्डकप 2019 में शानदार आगाज के साथ विजयपथ पर अग्रसर है। आज कौन जीतेगा, किसका विजयरथ ध्वस्त होगा यह मैच खम होने के बाद ही पता चलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें