सुनहरा कल

समाज में वंचित महिला समुदाय के प्रति हमारी जिम्मेदारी की बाते सिर्फ किताबों, अखबारों औऱ योजनाओं तक सीमित न रहे अपितु वास्तविकता के धरातल पर नारी को उचित सम्मान देने के साथ सभी क्षेत्रों में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु बेहतर अवसर प्रदान करने की जरूरत लगातार महसूस की जा रही हैं।
महिलाओं के लिए सुरक्षित माहोल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामान नागरिक संहिता, सम्मानजनक रोज़गार, गैर-बराबरी से निजात (समान कार्य-समान आय), अधिकारों और संसाधनों में समान हिस्सेदारी और निर्णय लेने की आज़ादी, ये कुछ व्यवहारिक विषय है जो महिलाओं के हिस्से में बहुत ही कम रहे हैं। ऐसे में यदि हम आज 8 मार्च 2019 के दिन विश्व महिला दिवस को सेलीब्रेट कर रहे है, तब हमे दृढ़ संकल्प लेने की महती ज़रूरत हैं की वर्ष के बचे 364 दिनों में उक्त मुद्दों का व्यवहार्य तरीके से निराकरण किया जा सके।

सभी महिला बहनों को समर्पित......💐💐

महिला दिवस की शुभकामनाएं.........💐💐💐💐

दिवाकर देशमुख

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

The Diwam Blog: Ind Vs NZ match delay due to rain: ICC WC 2019